ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023: जीवन बचाओ.. 5 हजार पाओ, जानें आवेदन प्रक्रिया, लाभ एवं पात्रता

Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana
Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana

Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना को प्रारंभ किया। यदि आप सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाते हैं तो इसके बदले में राज्य सरकार 5 हजार रुपए की राशि प्रदान करती है।

अक्सर आपने देखा होगा कि सड़क हादसे में जब कोई व्यक्ति घायल हो जाता है तो कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आते। ऐसे में कई बार समय से अस्पताल ना पहुँचने की वजह से व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। राज्य के लोग समय से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, जिससे उस व्यक्ति की जान बच सके, इस उद्देश्य से राजस्थान सरकार चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना को चला रही है। आगे इस योजना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी जैसे पात्रता, जरूरी दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन एप्लीकेशन आदि के बारे में बताया गे है।

Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023 Details in Hindi

राज्यराजस्थान
योजनाChiranjeevi Jeevan Raksha Yojana
साल2023
लाभार्थीसभी धर्म, जाति, वर्ग के लोग
उद्देश्यसड़क हादसों में घायलों की जान बचाना
श्रेणीराज्य की सरकारी योजना
ऑफिसियल वेबसाइटउपलब्ध नहीं

राजस्थान चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना क्या है?

यदि कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाता है तो राजस्थान सरकार उसे प्रोत्साहन राशि के रूप में 5 हजार रुपए प्रदान करती है। साथ ही मदद करने वाले व्यक्ति को राज्य सरकार सर्टिफिकेट भी प्रदान करती है।

Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023 Benefits: लाभ एवं विशेषताएं

  • Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023 की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को 5 हजार रुपए व सर्टिफिकेट दिया जाता है।
  • योजना की मदद से लोग घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए जागरूक होंगे।
  • सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु में गिरावट आएगी।
  • जो भी शख्स घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाएगा, उससे किसी भी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं की जाएगी।
  • ना ही उस व्यक्ति को बार-बार पुलिस थाने में बुलाया जाएगा।
  • घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाने पर उस शख्स से कोई फीस नहीं ली जाएगी।

 Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023 Eligibility: पात्रता

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की कोई पात्रता को निर्धारित नहीं किया है। बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग, धर्म, जाति के लोगों को सहायता करने की स्थिति में योजना का लाभ दिया जाएगा।

Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023 Documents: जरूरी दस्तावेज

  • लाभ प्राप्त करने के लिए व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आपको जन आधार कार्ड भी देना होगा।
  • बैंक खाते की जानकारी, लाभ की राशि प्राप्त करने के लिए।
  • संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बिमा योजना का लाभ लेने हेतु जलत करें आवेदन

 Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2023Application Form:  आवेदन प्रक्रिया

  • यदि आपने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया है तो आपको आवेदन पत्र अस्पताल से ही मिल जाएगा।
  • आप मेडिकल ऑफिसर से आवेदन पत्र हासिल कर सकते हैं।
  • फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भर दें।
  • इसके बाद आप इस फॉर्म को मेडिकल ऑफिसर के पास ही जमा कर दें।
  • आपके फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा।
  • इसके बाद आपके द्वारा दिए गए बैंक खाते में राशि को जमा कर दिया जावेगा।

Leave a comment

Home

Jobs

Results

Admit Card

Yojana