ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

UP Police Vacancy 2023: पुलिस भर्ती पर बड़ा अपडेट, ये उम्मीदवार नहीं कर पाएंगे आवेदन!

up police bharti 2023
up police bharti 2023

UP Police Vacancy 2023 Online Form Date in Hindi: उत्तर प्रदेश के उम्मीदवार लम्बे समय से उत्तर प्रदेश भर्ती 2023 का इंतज़ार कर रहे हैं। अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आवेदन प्रक्रिया की तिथि से सम्बंधित जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन बोर्ड के द्वारा एक नया अपडेट निकल कर सामने आया है।

इस भर्ती से आवेदन की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की मदद से आवेदन करना होगा। इस बार बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम को लागू किया है। जो उम्मीदवार अपना OTR समय से पहले नहीं करते हैं तो वह यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

UP Police Vacancy 2023 OTR के लिए टेंडर जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा जानकारी दी गयी है कि ओटीआर से संबंधित प्रक्रिया का काम देखने के लिए एजेंसी अंतिम तिथि से पहले टेंडर के लिए आवेदन कर सकती हैं। sampark@uppbpb.gov.in पर जाकर कंपनी या एजेंसी अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2023 तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकती हैं।

अपने नोटिस में बोर्ड के द्वारा यह भी बात कही गयी है कि जो भी कंपनी या एजेंसी ओटीआर प्लेटफॉर्म को तैयार करेगी उसे डिजिलॉकर से जोड़ना होगा। इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया में भुगतान के लिए प्रमुख बैंकों के लिंक होना भी जरूरी है। साथ ही आवेदक को समय से बल्क में एमएसएस, ईमेल, व्हाट्सऐफ मैसेज भेजने की जिम्मेदारी भी टेंडर लेने वाली कमोनी की होगी।

UP Police Vacancy 2023 Detail in Hindi

UP Police Vacancy 2023 के अंतर्गत कुल 62424 पदों पर भर्ती होना है। पदों के अनुसार रिक्त पदों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गयी है। रिक्त पदों से सम्बंधित जानकारी आपको नीचे दी गयी है।

  • सब इंस्पेक्टर सिविल- 2469 पद
  • कॉस्टेबल- 52699 पद
  • रेडियो ऑपरेटर- 2430 पद
  • लिपिकीय संवर्ग -545 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर- 927 पद
  • जेल वार्डन- 2833 पद
  • स्पोर्ट्स कोटा नागरिक पुलिस- 521 पद

UP Police Vacancy 2023 Age Limit:  आयु सीमा

उम्मीदवारों के मन में सवाल है कि आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या होगी। बता दें कि यह 18 से 31 साल के बीच हो सकती है। वहीँ राज्य के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी। हालाँकि आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आयु सीमा के बारे में जानकारी और स्पष्ट हो जावेगी।

UP Police Vacancy 2023 Application Fee: आवेदन शुल्क

बोर्ड के द्वारा फिलहाल आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 400 रुपए हो सकता है। जबकि अन्य वर्गों के उम्मीदवारों हेतु फीस में छूट दी जा सकती है।

UP Police Vacancy 2023 Online Form Date in Hindi: आवेदन कब शुरू होंगे

फ़िलहाल आवेदन से सम्बंधित जानकारी के बारे में बोर्ड ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर तक UP Police Vacancy 2023 Notification जारी किया जा सकता है। इसके बाद ही आवेदन करने की दिनांक के बारे में पता चला पाएगा।

Leave a comment

Home

Jobs

Results

Admit Card

Yojana