ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

राजस्थान में निकली 6000 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं भर्ती के लिए आवेदन

rajasthan bharti 2023
rajasthan bharti 2023

Rajasthan Animal Attendant Bharti 2023: राजस्थान के जो भी युवा सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए एक बेहतर मौका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा एनिमल अटेंडेंट पदों पर भर्ती संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है। करीब 6000 पदों से सम्बंधित अधिसूचना को 6 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया।

जो भी उम्मीदवार राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अंतिम तिथि से पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर दें। आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक, सभी उम्मीदवारों को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

एक बार आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा परीक्षा के एडमिट कार्ड और तारीख का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल बोर्ड के द्वारा परीक्षा की तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। आगे आप इस भर्ती से संबंधित आयु सीमा, आवेदन शुल्क, रिक्त पदों का विवरण समेत अन्य जानकारी के बारे में पड़ेंगे।

Rajasthan Animal Attendant Bharti 2023 Age Limit: आयु सीमा

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के लिए कम से कम 18 वर्ष की आयु और अधिकतम 40 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के अंतर्गत कुल 5934 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से 5281 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के हैं, जबकि 653 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Rajasthan Animal Attendant Bharti 2023: शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार को सबसे पहले आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करने से पूर्व शैक्षणिक योग्यता के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा देवनागरी लिपि और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना भी अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी हेतु आप आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ें।

Rajasthan Animal Attendant Bharti 2023 Application Fee: आवेदन शुल्क

उम्मीदवार यदि राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वह उन्हें निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। वर्गों के अनुसार आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य/ ओबीसी वर्ग के लिए ₹600 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। ओबीसी एनसीएल/ एससी/ एसटी वर्ग के आवेदकों के लिए ₹400 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

Rajasthan Animal Attendant Bharti 2023 Selection Process: चयन प्रक्रिया

राजस्थान अटेंडर भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज परीक्षण व मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Rajasthan Animal Attendant Bharti 2023 Application Form: आवेदन कैसे करें

जो भी उम्मीदवार राजस्थान पशु परिचय भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। नीचे आपको आवेदन करने की विस्तार से प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।

  • सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट को अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप में ओपन करना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं।
  • यहां आप राजस्थान एनिमल अटेंडेंट रिक्रूटमेंट 2023 पर क्लिक कर दें।
  • ऑनलाइन अप्लाई के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सही-सही भर दें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
  • ध्यान रहे कि आप अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना बिल्कुल ना भूले।

Leave a comment

Home

Jobs

Results

Admit Card

Yojana