ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

किसानो के लिए सरकार का बड़ा कदम: सरकार करेगी ₹300000 तक की आर्थिक सहायता

Pashu Kisan Credit Card Yojana
Pashu Kisan Credit Card Yojana

Pashu Kisan Credit Card Yojana 2023: किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य से हरियाणा सरकार के द्वारा पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना को प्रारंभ किया गया। योजना के माध्यम से पशुपालक किसानों को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए लोन दिया जाता है।

हर राज्य, किसानों की आय को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधान मंत्री सम्मान निधि योजना चला रही है, तो वहीं राज्य सरकारें भी अपनी तरफ से किसानों के हित में कई सारी सरकारी योजनाएं संचालित कर रही है। हरियाणा सरकार के द्वारा किसानों के लिए खास Pashu Kisan Credit Card Yojana को चलाया जाता है। हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लोन की राशि, ब्याज दर, आदि के बारे में जानते हैं।

अपनी छत पर सब्जी और फल उगाओ, सरकार से ₹25000 पाओ

Pashu Kisan Credit Card Yojana Details in Hindi

राज्यहरियाणा
योजनाPashu Kisan Credit Card Yojana
साल2023
लाभार्थीपशुपालक किसान
उद्देश्यकिसानों की आय को दोगुना करना
श्रेणीराज्य की सरकारी योजना
ऑफिसियल वेबसाइटउपलब्ध नहीं

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है?

हरियाणा के पशुपालन एवं कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना को प्रारंभ किया। जिन किसानों के पास गाय हैं, उन्हें 40,783/- रुपए का ऋण दिया जाता है। वहीं जिन किसानों के पास भैंस हैं उन्हें 60,249/- रुपए का ऋण मिलता है।

किसानों को ऋण की राशि 6 बराबर किस्तों में दी जाती है। यह राशि सीधा ही लाभार्थी किसान के बैंक खाते में जमा करवाई जाती है। 1 साल के बाद किसानों को 4% ब्याज दर के साथ लोन की राशि को वापस लौटना पड़ता है। यदि हम बैंक से लोन लेने जाते हैं तो 7% से 8% की ब्याज दर पर लोन दिया जाता है, लेकिन इस योजना की मदद से हमें 3% की अतिरिक्त छूट दी जाती है। इस योजना की मदद से किसान ₹300000 तक का लोन ले सकते हैं।

Pashu Kisan Credit Card Yojana Benefits: लाभ

  • योजना की मदद से किसान कम ब्याज दर के साथ बैंक से लोन हासिल कर सकते हैं।
  • हरियाणा के किसानों को लोन हासिल करने के लिए पशु बीमा को गिरवी रखना होता है।
  • आवेदन करने के बाद किसानों को डेबिट कार्ड की तरह ही है एक Pashu Credit Card प्रदान किया जाता है।
  • राज्य सरकार प्रति भैंस पर 60,249/- रुपए का लोन देती है, जबकि प्रति गाय लोन की राशि 40,783/- रुपए है।
  • Pashu Kisan Credit Card धारक 1.6 लाख रुपए का लोन बिना किसी कॉलेटोरल सिक्योरिटी के प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से लोन लेने पर किसान को सिर्फ 4% ब्याज दर के साथ लोन को चुकाना होता है।

Pashu Kisan Credit Card Yojana Eligibility: पात्रता

  • सिर्फ हरियाणा राज्य के स्थाई निवासी किसानों को ही योजना का लाभ दिया जाता है।
  • किसान के पास पशु का स्वास्थ्य सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • यदि पशुओं का बीमा नहीं है तो किसानों को लोन नहीं दिया जाएगा।
  • लोन देने से पहले किसानों का सिविल स्कोर भी चेक किया जाएगा।
  • यदि सिविल स्कोर ठीक नहीं है तो किसानों को लोन के लिए अपात्र माना जाएगा।
  • किसी भी जाति, धर्म व वर्ग के किसान पशुपालक योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Beti Hai Anmol Yojana: सरकार दें रही है बेटियों को ₹12000

Pashu Kisan Credit Card Yojana Documents: दस्तावेज

  • किसान के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • किसानों को पशुओं का स्वास्थ्य सर्टिफिकेट देना होगा।
  • पशुओं का बीमा भी बैंक के पास जमा करना पड़ेगा।
  • आवेदक किसान के पास स्वयं का पैन कार्ड होना चाहिए।
  • पहचान पत्र के तौर पर वोटर आईडी कार्ड देना पड़ेगा।
  • संपर्क करने के लिए किसानों को अपना चालू मोबाइल नंबर देना होगा।
  • फार्म के साथ किसानों को अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना, जानें पूरी जानकारी

Pashu Kisan Credit Card Yojana Application Form: आवेदन कैसे करें

हरियाणा के स्थाई निवासी किसान नजदीकी बैंक जाकर आवेदन फार्म हासिल कर सकते हैं। आगे आपको योजना के लिए आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताई गई है

  • पात्र किसान Pashu Credit Card बनवाने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक की शाखा पर जाएं।
  • यहां पर आप मैनेजर से Pashu Kisan Credit Card Application Form हासिल करें।
  • फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर दें।
  • अब मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी को संलग्न कर दें।
  • आवेदन फार्म पूरी तरह से तैयार हो जाने के बाद एक बार इसकी जांच लें।
  • इसके बाद बैंक जाकर आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म को मैनेजर के पास जमा कर दें।
  • इस तरह से पशु क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
  • सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको पशु क्रेडिट कार्ड एक महीने के अंदर बनाकर दे दिया जाएगा।
  • इसके बाद आप अपने अनुसार लोन की राशि बैंक से हासिल कर सकते हैं।

Leave a comment

Home

Jobs

Results

Admit Card

Yojana