ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Mtritva Shishu Evam Balika Madad Yojana: गर्भवती महिला आवेदन करें और पाएं ₹25000/- रुपए, जानें पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

Mtritva Shishu Evam Balika Madad Yojana 2023
Mtritva Shishu Evam Balika Madad Yojana 2023

Mtritva Shishu Evam Balika Madad Yojana: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गर्भवती महिलाओं के हित में मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना को प्रारंभ किया है। योजना की मदद से गर्भवती महिला को प्रसव के बाद ₹25000 की राशि प्रदान की जाती है।

गर्भवती स्त्रियों के प्रसव के बाद उन्हें अधिक पोषक तत्वों से भरपूर आहार की आवश्यकता होती है। महिला को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना होता है। साथ ही बच्चे को भी स्तनपान कराना पड़ता है। कई परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी ना हो पाने की वजह से कई स्त्रियां प्रसव के बाद पोष्टिक आहार नहीं ले पाती। ऐसे में कई बार महिला की जान का खतरा बढ़ जाता है।

महिलाओं को स्वस्थ जीवन देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना को प्रारंभ किया गया। योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी आगे आपको आर्टिकल में बताई गई है।

Mtritva Shishu Evam Balika Madad Yojana Details in Hindi

राज्यउत्तर प्रदेश
योजनाMtritva Shishu Evam Balika Madad Yojana
साल2023
लाभार्थीश्रमिक महिला
उद्देश्यप्रसव के बाद आर्थिक मदद
श्रेणीराज्य की सरकारी योजना
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदन योजना क्या है?

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित किया जाता है। योजना की मदद से गर्भवती स्त्री के प्रसव के बाद यदि बालक का जन्म होता है तो महिला को ₹20000/- की राशि प्रदान की जाती है। वहीं बालिका के जन्म पर ₹25000/- रुपए प्रदान किए जाते हैं।

यदि गर्भवती स्त्री की कोख से दिव्यांग बच्चों का जन्म होता है, तो महिला को ₹50000/- रुपए प्रदान किए जाते हैं। एक महिला अधिकतम दो प्रसव पर ही योजना का लाभ ले सकती है। तीसरी संतान होने पर योजना का लाभ नहीं किया जाता। प्रसव के दौरान यदि महिला का गर्भपात होता है, तो इस स्थिति में काम से कम दो माह का समतुल्य वेतन श्रमिक महिला को प्रदान किया जाता है।

Mtritva Shishu Evam Balika Madad Yojana Benefits: योजना का लाभ

  • उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना को श्रमिक गर्भवती महिलाओं के लिए चलाया जाता है।
  • योजना के माध्यम से राज्य सरकार बालक व बालिका दोनों के जन्म पर गर्भवती महिला को आर्थिक मदद प्रदान करती है।
  • श्रमिक महिला यदि बेटे को जन्म देती है तो राज्य सरकार ₹20000/- की राशि प्रदान करती है।
  • अगर श्रमिक महिला की कोख से बेटी का जन्म होता है तो ₹25000/- की राशि प्रदान की जाती है।
  • सरकारी अस्पताल में महिला का प्रसव होने की स्थिति में उसे न्यूनतम वेतन के आधार पर 3 महीने का वेतन चिकित्सा बोनस के रूप में प्रदान किया जाता है।
  • यदि गर्भवती महिला का गर्भपात होता है तो इस स्थिति में श्रमिक महिला को कम से कम दो माह का समतुल्य वेतन दिया जाता है।
  • श्रमिक महिला की कोख से दिव्यांग बालिका का जन्म होता है तो उसे ₹50000/- की राशि प्रदान की जाती है।
  • योजना की मदद से मिलने वाली आर्थिक राशि से महिलाएं खुद के पोषण के लिए जरूरी आहार खरीद सकती हैं, जिससे कि वह और उसका शिशु स्वस्थ रहें।

UP Mtritva Shishu Evam Balika Madad Yojana Eligibility: योजना हेतु पात्रता

  • सिर्फ उत्तर प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत श्रमिक गर्भवती महिलाएं ही आवेदन करने के पात्र मानी गई है।
  • यदि महिला तीसरी बार गर्भवती हुई है तो उसे योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • सरकारी अस्पताल से प्रसव होने की स्थिति में ही यह राशि गर्भवती महिला को प्रदान की जाएगी।
  • जिन श्रमिक परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है वही योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।

Read Also: 25 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेंगे फ्री स्मार्टफोन, जानें पात्रता

Mtritva Shishu Evam Balika Madad Yojana Online Apply: आवेदन प्रक्रिया

मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। नीचे आपको ऑनलाइन आवेदन की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन करें पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, इसमें पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर दें।
  • ‘आपको आवेदन पत्र खोलें’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर दें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर दें।

यदि आप मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं सरकारी अस्पताल या आंगनवाडी केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर वहीँ पर सभी दस्तावेजों को लगाकर जमा कर दें।

Leave a comment

Home

Jobs

Results

Admit Card

Yojana