ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

MP Free Laptop Yojana 2023: मेधावी विद्यार्थियों को फ्री में मिल रहा लैपटॉप, जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया

MP Free Laptop Yojana 2023
MP Free Laptop Yojana 2023

MP Free Laptop Yojana 2023: शिवराज सिंह चौहान के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क लैपटॉप योजना को शुरू किया गया है। योजना के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को फ्री में लैपटॉप का वितरण किया जाता है।

स्मार्टफोन व लैपटॉप, डिजिटल इंडिया में पढ़ाई करने के लिए महत्वपूर्ण हो गए हैं। जिन विद्यार्थियों के परिवार की आर्थिक स्थिति नाजुक होती है, पढ़ाई करने के लिए लैपटॉप नहीं खरीद पाते। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा होनहार विद्यार्थियों को फ्री में लैपटॉप देने हेतु सरकारी योजना को तैयार किया गया। उत्तर प्रदेश व राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश में भी विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप का लाभ मिलेगा। आइए इस खास योजना से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज व अन्य जानकारी के बारे में बताते हैं।

MP Free Laptop Yojana 2023 Details in Hindi

राज्यमध्यप्रदेश
योजनाFree Laptop Yojana
साल2023
लाभार्थीविद्यार्थी
उद्देश्यउच्चा शिक्षा हेतु फ्री लैपटॉप
श्रेणीराज्य की सरकारी योजना
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here

मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2023 क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा साल 2016 में निशुल्क फ्री लैपटॉप योजना को प्रारंभ किया गया था। योजना के माध्यम से राज्य सरकार होनहार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000/- की राशि सीधा उनके बैंक खाते में जमा करवाती है।

यह राशि प्राप्त कर विद्यार्थी अपने पसंदीदा लेपटॉप खरीद सकते हैं। कक्षा 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक हासिल करने पर ही विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए राशि दी जाती है। हर साल राज्य सरकार पात्र विद्यार्थियों को MP Free Laptop Yojana 2023 के तहत लाभ प्रदान करती है। सत्र 2022-23 के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने 78,641 विद्यार्थियों को योजना के अंतर्गत निशुल्क लैपटॉप खरीदने के लिए रुपए ट्रांसफर किए थे। विद्यार्थियों के खाते में कुल 196 करोड़, 60 लाख, 25 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी।

MP Free Laptop Yojana 2023 Eligibility: पात्रता

  • सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासी विद्यार्थियों को ही योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।
  • सरकारी स्कूल से अध्ययन करने वाले विद्यार्थी ही योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • कक्षा 12वीं में काम से कम 75% या इससे अधिक अंक हासिल करने पर ही विद्यार्थी को योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कम से कम 75% अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए 85% प्राप्त करने पर ही लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।
  • जिन परिवारों की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से कम है, वही विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

MP Free Laptop Yojana 2023 Benefits: लाभ व विशेषता

  • साल 2016 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा MP Free Laptop Yojana को प्रारंभ किया गया था।
  • योजना के माध्यम से लैपटॉप खरीदने के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाते में ₹5000 की राशि जमा करवाई जाती है।
  • साल 2019 में जब कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी थी तब इस योजना को बंद कर दिया गया था।
  • पुनः जब शिवराज सिंह चौहान सत्ता में आए, तो दोबारा से यह योजना प्रारंभ कर दी गई।
  • निशुल्क लैपटॉप हासिल कर विद्यार्थी इसका इस्तेमाल उच्च शिक्षा के लिए कर सकते हैं।

MP Free Laptop Yojana 2023 Documents: आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन करने वाले विद्यार्थी के पास स्वयं का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • आवेदक विद्यार्थी को मूल निवासी प्रमाण पत्र देना होगा।
  • आय व जाति प्रमाण पत्र भी विद्यार्थियों को जमा करने होंगे।
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी भी आवेदन पत्र के साथ अपलोड करनी होगी।
  • जिस बैंक खाते में लाभ की राशि को प्राप्त करना है, उसका विवरण देना अनिवार्य है।
  • विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज देना फोटो देना होगा।

Read Also: मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2023 पढ़ाई के लिए 1.5 लाख रुपए की सहायता 

MP Free Laptop Yojana 2023 Online Apply: आवेदन की प्रक्रिया

फ्री लैपटॉप योजना के लिए विद्यार्थी मध्य प्रदेश के एजुकेशन पोर्टल पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आगे आपको आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।

  • सबसे पहले विद्यार्थी को मध्य प्रदेश के एजुकेशन पोर्टल पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर निशुल्क लैपटॉप योजना को सर्च करें।
  • आपकी स्क्रीन पर योजना से संबंधित एक्टिवेट लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक कर दें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कर दें।
  • अब मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर दें।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आवेदन की प्रक्रिया को समाप्त कर दें।
  • सत्यापन के बाद निर्धारित समय सीमा के पश्चात पात्र विद्यार्थी को योजना से संबंधित लाभ बैंक खाते में प्रदान कर दिया जाएगा।

Leave a comment

Home

Jobs

Results

Admit Card

Yojana