ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Mahila Supervisor Bharti 2023: महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका, सैलरी 1 लाख से भी ज्यादा

Mahila Supervisor Bharti 2023
Mahila Supervisor Bharti 2023

JKSSC Mahila Supervisor Bharti 2023: जो भी महिलाएं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं, उनके लिए एक सुनहरा अवसर है। ख़ास महिलाओं के लिए भर्ती से संबंधित प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इस भर्ती की मदद से महिला सरकारी नौकरी हासिल कर सकती हैं। महिलाओं को इस सरकारी नौकरी की मदद से अच्छी खासी सैलरी भी प्रदान की जाएगी। यदि आप भी सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही हैं तो इस गोल्डन चांस को बिल्कुल भी ना छोड़े।

दरअसल, झारखंड सरकार के द्वारा खास महिलाओं के लिए इस भर्ती को निकाला गया है। झारखंड कर्मचारी आयोग ने महिला सुपरवाइजर के पदों से संबंधित भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 444 सुपरवाइजर की भर्ती की जानी है। सिर्फ महिला उम्मीदवार ही भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Jharkhand Mahila Supervisor Bharti 2023 Last Date: अंतिम तिथि

झारखंड महिला सुपरवाइजर भर्ती 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। 26 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था, जो कि 25 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगी। सभी महिला उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में महिला उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Mahila Supervisor Bharti 2023 Details in Hindi

अनारक्षित व आरक्षित वर्ग के अनुसार पदों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग से आने वाली महिलाओं के लिए 187 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं ओबीसी कैटेगरी के लिए 35 पद, एससी कैटेगरी हेतु 101 पद, एसटी कैटेगरी हेतु 35 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42 पद और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 44 पद आरक्षित किए गए हैं।

Mahila Supervisor Bharti 2023 Age Limit: आयु सीमा

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा को भी निर्धारित किया गया है। आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 38 वर्ष होना अनिवार्य है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों को राज्य के नियमों के अनुसार एज क्राइटेरिया में छूट दी जाएगी।

Mahila Supervisor Bharti 2023 Education Qualification: शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाली महिला के पास निर्धारित की गई डिग्रियां होना अनिवार्य है, तभी वह आवेदन करने के पात्र मानी जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी या फिर होम साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री उम्मीदवार महिला के पास होना अनिवार्य है।

Mahila Supervisor Bharti 2023 Salary: सैलरी

यदि महिला उम्मीदवार इस भर्ती के दौरान चुनी जाती है, तो उसे अच्छी खासी सैलरी भी दी जाएगी। चयनित होने वाली महिला उम्मीदवार को लेवल 6 पे मैट्रिक्स के अंतर्गत 35400/- से 112400/- तक की सैलरी प्रदान की जाएगी।

Mahila Supervisor Bharti 2023 Application Form: आवेदन कैसे करें

महिला उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकती हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया आप नीचे स्टेप बाय स्टेप द्देख सकती हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर झारखंड महिला सुपरवाइजर भर्ती 2023 की लिंक पर क्लिक कर दें।
  • आपकी स्क्रीन पर भर्ती से संबंधित आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • आवेदन फार्म में पूछी गई सभी निजी जानकारी को दर्ज कर दें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अब सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
  • अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अनिवार्य रूप से निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख लेवे।

Leave a comment

Home

Jobs

Results

Admit Card

Yojana