ग्रुप जॉईन करें

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Chhat Par Bagwani Yojana 2023: अपनी छत पर सब्जी और फल उगाओ, सरकार से ₹25000 पाओ, जानें प्रक्रिया

Chhat Par Bagwani Yojana 2023
Chhat Par Bagwani Yojana 2023

Chhat Par Bagwani Yojana 2023: किसानों के हित में राज्य सरकार तरह-तरह की योजना चल रही है, जिससे कि उन्हें आर्थिक लाभ मिले। लोगों को ताजा फल और सब्जियां मिले इस उद्देश्य से बिहार सरकार और किसान अच्छी कमाई कर सकें इस उद्देश्य से  बिहार में घर पर बागवानी योजना (Bihar Rooftop Gardening Scheme) को प्रारंभ किया गया। कोई भी घर पर ही गमले में सब्जी, फल व औषधीय पौधे लगाकर इन्हें बाजार में बेच सकते हैं। आइए बिहार सरकार की इस योजना से संबंधित पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, समेत अन्य जानकारी के बारे में जानते हैं।

Chhat Par Bagwani Yojana 2023 Details in Hindi

राज्यबिहार
योजनाChhat Par Bagwani Yojana
साल2023
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यबागवानी के लिए प्रोत्साहित करना
श्रेणीराज्य की सरकारी योजना
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here

बिहार छत पर बागवानी योजना क्या है?

बिहार का मूल निवासी कोई व्यक्ति यदि अपने घर की छत पर सब्जी, फल व औषधीय पौधों की खेती करता है, तो राज्य सरकार के द्वारा उसे ₹25000 की सब्सिडी प्रदान की जाती है। Chhat Par Bagwani Yojana के अंतर्गत बिहार सरकार, बागवानी से संबंधित कई सारी सामग्री भी लाभार्थी को प्रदान करती है।

Chat Par Bagwani Yojana Benefits: योजना का लाभ

  • योजना से जुड़ने के बाद बिहार सरकार लाभार्थी को ₹25000 का अनुदान (Subsidy Under Rooftop Gardening Scheme) प्रदान करती है।
  • आप पसंदीदा सब्जियों को घर की छत पर उगा सकते हैं।
  • बागवानी से संबंधित प्रशिक्षण भी राज्य सरकार के द्वारा ही दिया जाता है।
  • छत पर बागवानी योजना की मदद से शहर वासियों को ताजा सब्जियां मिल पाएंगी।
  • बिहार सरकार की इस योजना से जुड़ने के लिए विभाग के द्वारा ₹50000 की लागत निर्धारण की गई है, जिस पर लाभार्थी को 50% का अनुदान दिया जाता है।
  • 25 हजार रुपए राज्य सरकार द्वारा दिए जाते हैं, जबकि शेष राशि लाभार्थी को अपनी जेब से देना होगी।
  • घर की खाली छत का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • लाभार्थी को 3 पोर्टेबल फार्मिंग सिस्टम, 10 फ्रूट बैंक, 15 प्लास्टिक पोंट, 04 ऑर्गेनिक किट, 03 शेप्लींग ट्रे, 02 खुरपी, 10 फल के पौधे और ड्रिप सिस्टम दिया जाता है।
  • कंपनी समय-समय पर देखने के लिए कर्मचारी भेजेगी, साथ ही आपका मार्गदर्शन भी किया जाएगा।

Chhat Par Bagwani Yojana Eligibility: पात्रता

  • सिर्फ बिहार राज्य के मूल निवासी लोग ही छत पर बागवानी योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • बिहार में भी कुछ जिलों को निर्धारित किया गया है, जिसमें पटना, फुलवारी शरीफ, संपतचक, पटना सदर और दानापुर शामिल हैं।
  • मकान आपके नाम है, तभी आपको छत पर बागवानी करने के लिए योजना के अंतर्गत परमिशन दी जाएगी।
  • जो लोग किराए के मकान में रहते हैं वहां योजना का लाभ लेने के पात्र नहीं हैं।
  • किसी भी जाति, धर्म व वर्ग के लोग योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Chhat Par Bagwani Yojana Documents: दस्तावेज

  • व्यक्ति के पास स्वयं का आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • आवेदक को चालू मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी देनी होगी।
  • घर का बिजली बिल व नगर पालिका की रसीद भी देना अनिवार्य है।
  • खाली छत का फोटो देना भी जरूरी है।
  • जिस बैंक खाते में अनुदान की राशि प्राप्त करना है, उसकी पासबुक की फोटो कॉपी।
  • आवेदक को अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी देना होगा।

Chhat Par Bagwani Yojana Online Apply: आवेदन कैसे करें

छत पर बागवानी योजना के लिए यदि बिहार के मूल निवासी आवेदन करना चाहते हैं, तो बिहार की हॉर्टिकल्चर वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आगे आपको आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

Read Also: Atal Pension Yojana 2023: मोदी जी दे रहे इतने सारे लाभ

  • सबसे पहले बिहार के मूल निवासी नागरिक को आवेदन करने हेतु बिहार हॉर्टिकल्चर वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर छत पर बागवानी योजना का नाम सर्च करें, अब आपकी स्क्रीन पर योजना से संबंधित एक्टिवेट लिंक दिखाई देगी।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  • Chat Par Bagwani Yojana Application Form में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर दें।
  • अब मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

यदि आपको आवेदन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसी स्थिति में आवेदक अपने जिले के कृषि या उद्यान विभाग में जाकर संपर्क कर सकते हैं। यहां आपको आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी अधिकारीयों द्वारा दी जाएगी।

Leave a comment

Home

Jobs

Results

Admit Card

Yojana